BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2024, 10:47 am
BIG NEWS : वांछित अपराधियों की धरपकड़ में जिला पुलिस की लगातार बड़ी कार्रवाई, जिलेभर में 82 पुलिस टीमों के 365 पुलिस कर्मियों ने दबिश देकर 147 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी व एरिया डोमिनेंश के लिए विशेष अभियान को दूसरे दिन भी जारी रखते हुए पुलिस की 80 टीमों ने अलग-अलग संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर बड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 147 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेंस के लिए रेंज मुख्यालय के निर्देश पर सम्पूर्ण जिले में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन भी जिले के सभी वृत्त एवं थानों में अपराधियों की सूचीयां तैयार कर उनकी धरपकड़ के लिये अलग-अलग टीमों का गठन किया गयाद्य समस्त पुलिस उप अधीक्षकों के नेतृत्व में दबिश टीमों का गठन करके वांछित आरोपियों के चिन्हित ठिकानों पर दबिश देखकर आरोपियों की धरपकड़ की कार्यवाही की गई।
जिले के समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों के नेतृत्व में कुल 365 पुलिस कर्मियों की 82 विशेष टीमें गठित की गई। जिसमें समस्त थानों, पुलिस लाइन के व कार्यालयों के पुलिस कर्मियों को एकत्रित किया गया।
रविवार तड़के पुलिस टीमों  द्वारा जिले के 328 संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई, जहां से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी, विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 147 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें विभिन्न प्रकरणों के 22 वांछित अपराधी, 30 स्थाई वारंटी, 95 गिरफ्तारी वारंटी सहित कुल 147 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। साथ ही जिले के 65 आदतन अपराधियों (हिस्ट्रीशीटरों) को भी पुलिस द्वारा चौक किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE