BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2024, 11:50 am
BIG NEWS : जिले का नीमच ब्लॉक और 6 शिक्षक, जब अचानक आया ऐसा कॉल तो मच गया हड़कंप, डरे-सहमें पहुंचे बीआरसी केंद्र, सभी ने सुनाई आपबीती, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के नीमच ब्‍लॉक में सोमवार को एक साथ 6 प्राइमरी शिक्षकों को फर्जी कॉल आए हैं। कॉल के माध्यम से स्कूल में घोटाले का डर दिखाकर उन्हें निलंबित करने की धमकी देकर रुपयों की मांग की गई। इसके बाद जब सभी शिक्षक जिला मुख्‍यालय स्थित बीआरसी केंद्र पहुंचे तो शिक्षा विभाग में सनसनी फैल गई। जब सभी ने आपबीती सुनाई तो खुलासा हुआ कि कोई फर्जी व्‍यक्ति है, जो अलग-अलग मामलों का हवाला देकर उन्‍हें धमका रहा है। बदमाश किसी शिक्षक से 10 तो किसी से 15 हजार रुपए खाते में ट्रांसफर करने के लिए कह रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ शिक्षक घबराकर रुपए देने को तैयार भी हो गए थे, लेकिन समय रहते शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उन्‍हें अलर्ट किया।

थाने में करेंगे शिकायत-
सभी 6 प्राइमरी शिक्षकों ने अपने वरिष्‍ठ अधिकारियों को इस धमकी भरे फोन के बारे में बताया। अधिकारी सहित शिक्षक अब इसकी शिकायत संबंधित थाने में करेंगे। फिलहाल, अधिकारियों ने अधिकृत वॉट्सएप ग्रुप पर फर्जी कॉल की सूचना डालकर सभी शिक्षकों को अलर्ट कर दिया है।

शिक्षकों ने बताया धमकी देने का तरीका- 
रावतखेड़ा स्थित प्राथमिक स्‍कूल की शिक्षक मंगला राठौर ने बताया कि कॉलर ने उन्हें कहा कि आप समय पर स्‍कूल में उपस्थित नहीं होती हो। लंबे समय से शिकायत मिल रही है। इसलिए आपको निलंबित करने की कार्रवाई चल रही है। बचना है तो बताए गए नंबर पर रुपए ट्रांसफर कर दो। वहीं दारुखेड़ा की प्राइमरी शिक्षक सुनीता व्यास ने बताया कि उनसे कॉलर ने कहा कि आपने स्‍कूल में हुए निर्माण कार्य में गड़बड़ी की है। निलंबन की कार्रवाई से बचना है तो खाते में 15 हजार रुपए ट्रांसफर कर दो। इसी तरह निपानिया आबाद की शिक्षिका अनिता बैरागी और अनिता चौहान से भी कॉलर ने स्‍कूल समय पर नहीं पहुंचने की बात कहते हुए निलंबन की कार्रवाई का डर दिखाया और रूपयों की मांग की। इसके अलावा अयोध्‍या बस्‍ती नीमच के शिक्षक सईद खान व टाटियाखेड़ी स्‍कूल के मुकेश कनेरिया के पास भी धमकीभरा कॉल आया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE