BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के अदलपुरा में लाखों की चोरी, 20 दिन.. <<     BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2025, 11:00 am
NEWS : विधि से संघर्षरत छः बालक डिटेन, बोरींग की मोटर व केबल का कॉपर बरामद, केबल चोरी की अन्य सात घटनाओं में भी थे शामिल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मंगलवाड़ थाना क्षेत्र से गत माह कुँए से मोटर व केबल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए मंगलवाड़ थाना पुलिस ने विधि से संघर्षरत छः बालको को डिटेन कर उनके कब्जे से बोरींग की मोटर व केबल का कॉपर बरामद किया है। सभी बालक केबल चोरी की अन्य सात घटनाओं में लिप्त पाए गए।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 10 अगस्त को मंगलवाड़ थाना क्षेत्र के नंगावली गांव से सुरेश पुत्र जगन्नाथ कुलमी के खेत से कुछ अज्ञात व्यक्ति बोरिंग की मोटर और केबल चुरा ले जाने के मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई प्रेम नाथ के जिम्मे की गई। एएसपी सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थानाधिकारी मंगलवाड़ भगवान लाल पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर एएसआई प्रेमनाथ, कानि. गोमाराम, मनोहर सिंह, टंवरसिंह व सुनिल सिंह द्वारा संदिग्ध कुल छः विधी से संघर्षरत बालको को डिटेन कर केबिल को जलाकर निकाला कॉपर 13 किला 850 ग्राम तथा बोरींग की मोटर बरामद की जाकर अनुसंधान जारी है।

डिटेन बालकों से अन्य वारदातो का खुलासा- 
01. करीब 15 दिन पहले ईडरा पुलिया से शोभाखेड़ा रास्ते के पास खेत में से केबिल काटकर चोरी करना।
02. करीब 13 दिन पहले चुन्नीलाल रेगर निवासी शोभखेड़ा के खेत से केबिल चोरी करना।
03. करीब 14 दिन पहले सांगरिया से जलखेड़ी रोड के पास खेत से केबिल चोरी करना।
04. करीब 15 दिन पहले आरामपुरा के पास खेत से केबिल चोरी करना।
05. करीब 20 दिन पहले नंगावली तलाब के पास मांगु बा की कुड़ी से केबिल चोरी करना।
06. करीब 20 दिन पहले भैरूलाल जायसवाल के खेत से केबिल चोरी करना।
07. करीब 20 दिन पहले सुरेश कुलमी के खेत से आगे वाले खेत से केबिल चोरी करना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE