चित्तौड़गढ़। गंगरार में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पी.एम. श्री महात्मा गांधी स्कूल, रेलवे स्टेशन चित्तौड़गढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और जिले का गौरव बढ़ाया।
टीम ने प्रशांत टहलियानी की कप्तानी में क्वालीफाई कर चित्तौड़गढ़ का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रशासन एवं खेल प्रेमियों ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।