BREAKING NEWS
BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 10, 2025, 11:46 am
BIG NEWS : नीमच में प्रॉपर्टी डीलर की धोखाधड़ी से आहत व्यक्ति ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने धर्मेंद्र परिहार पर लगाया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में गुरुवार को एक व्यक्ति ने कथित रूप से प्रॉपर्टी डीलर की धोखाधड़ी से आहत होकर जहर खा लिया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, प्रदीप सेन (45) निवासी नीमच ने गुरुवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया था। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात में उनकी मृत्यु हो गई।

बेटों ने डीलर को ठहराया जिम्मेदार-
मृतक के पुत्र ऋतिक राठौर और वैभव राठौर ने बताया कि उनके पिता पर बाजार का कुछ कर्ज था। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने अपना मकान 27 लाख रुपए में बेचने का निर्णय लिया था। यह सौदा प्रॉपर्टी डीलर धर्मेंद्र परिहार के माध्यम से हुआ था।

परिजनों के अनुसार डीलर ने शुरुआती रूप से 10 लाख रुपए दिए, जबकि बाकी 17 लाख रुपए देने में लगातार टालमटोल करता रहा। जब प्रदीप सेन ने कई बार पैसे मांगने पर भी रकम नहीं दी, तो उन्होंने दबाव में आकर जहर खा लिया।

पुलिस ने शुरू की जांच- 
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और धर्मेंद्र परिहार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE