नीमच। नीमच सिटी पुलिस ने रावण रुण्डी मैदान से चोरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी गई ट्रॉली और वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर सहित कुल 8 लाख 10 हजार मूल्य का माल बरामद किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल और सायबर सेल प्रभारी प्रदीप शिंदे की टीम द्वारा की गई।
मामला इस प्रकार है
फरियादी निवासी शिवनगर, रावण रुण्डी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी ट्रॉली दशहरा दहन समिति ने रावण पुताई के लिए ली थी, जो रात 11 बजे तक रावण रुण्डी मैदान में खड़ी थी। अगली सुबह ट्रॉली गायब मिली। आसपास तलाश करने पर भी कोई पता नहीं चलने पर फरियादी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
ट्रॉली की पहचान दोनों ओर लिखे “राठौर कृषि फार्म रावण रुण्डी” और लोहे की पट्टियों पर अंकित “मेरा भारत देश महान” शिलालेख से की जा सकती थी।
पुलिस की कार्रवाई
शिकायत के बाद नीमच सिटी पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और सायबर टीम की मदद से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल की। पुलिस ने आरोपियों से चोरी गई ट्रॉली (कीमत 2.10 लाख) और वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर (कीमत 6 लाख) जब्त किए।
गिरफ्तार आरोपी-
- जितेन्द्र पिता शांतिलाल शर्मा (32), निवासी रावण रुण्डी
- पारस पिता घीसालाल मीणा (26), निवासी गोठड़ा, थाना जावद
- जितेन्द्र पिता कैलाश मीणा (24), निवासी रावण रुण्डी
- अंकित पिता ओमप्रकाश धाकड़ (22), निवासी रावण रुण्डी, नीमच सिटी
सराहनीय भूमिका-
इस सफलता में उनि नरेंद्र सिंह राठौर, सउनि ओमप्रकाश सांखला, सउनि दयाल हाडा, आर. गणेश मालेचा (384), आर. लक्की शुक्ला (451), आर. राजेश चौधरी (496), आर. चालक महेन्द्र कुमार (252) तथा सायबर सेल नीमच टीम का सराहनीय योगदान रहा।