मंदसौर। जिले के नाहरगढ़ गांव में रविवार रात नाहरगढ़ प्रीमियर लीग (NPL) का भव्य शुभारंभ हुआ। यह टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर रात्रिकालीन (नाइट) मैचों के रूप में खेला जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में क्रिकेट का उत्साह लगातार बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में दर्शक मैच देखने पहुंच रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता महेश माली, मंडल महामंत्री अरुण भटनागर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
10 टीमें ले रहीं हिस्सा-
टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं रावसा इलेवन, शिवांश इलेवन, चौकी डाढी इलेवन, पिंक पैंथर, मानपुरा ब्लास्टर, यशवी हॉस्पिटल इलेवन, राइजिंग स्टार, किंग प्रेशर, रुद्र इलेवन और तेजस इलेवन। प्रत्येक टीम चार लीग मैच खेलेगी, जिसके बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। फाइनल मुकाबला 6 नवंबर को खेला जाएगा।
विजेताओं को मिलेगा 1 लाख का नकद इनाम-
विजेता टीम को 1 लाख रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। टूर्नामेंट का संचालन विरेंद्र सिंह राजपूत कर रहे हैं। दर्शकों के लिए विशेष एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। मैच समाप्ति के बाद विधायक हरदीप सिंह डंग स्वयं मैदान में उतरे और बल्लेबाजी की, जिसे दर्शकों ने तालियों से सराहा।