नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा आयोजित एवं जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज गुरूवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में किया जा जाएगा। उद्घाटन मैच मैन्स स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब एवं मंगमैन के मध्य दोपहर 2.30 बजे खेला जाएगा।
इस प्रतियोगिता का आयोजन गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, जिसमें जिले की विभिन्न टीमों द्वारा सहभागिता की जाएगी।
यह जानकारी जिला फुटबॉल संघ के सचिव प्रमोद शर्मा एवं नगर पालिका परिषद नीमच के खेल अधिकारी कन्हैयालाल शर्मा द्वारा दी गई।