नीमच। नगरपालिका परिषद् नीमच के तत्वावधान में नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन और मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में जिला फुटबॉल संघ के सहयोग से आयोजित गणतंत्र दिवस फुटबॉल स्पर्धा में बुधवार 21 जनवरी को राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम में तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया।
ए यूनियन और यंग स्टार के बीच मुकाबले में ए यूनियन ने करण पाल और मनोज अहीर के गोलों की मदद से 2-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
डीएफए पदाधिकारी सत्तार खान और शंकर रामवाणी ने बताया कि मैच के दौरान समाजसेवी गोविंद पोरवाल, हरिबल्लभ मुच्छाल, ओम प्रकाश अग्रवाल (सेवा भारती), ईश्वर आहूजा, आनंद तलरेजा, शिव माहेश्वरी, सतीश साहनी, सकल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दिलीप शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष यशपाल गुर्जर, संजय पवार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रमोद शर्मा और राजेश पप्पू मंगल ने किया। मैच में निर्णायक के रूप में सईदुद्दीन अंसारी, मोहम्मद रईस, मोहम्मद रफीक और अब्दुल हमीद ने सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर नपा सभापति नीरज अहीर, पार्षद रामचंद्र धनगर, हुसैन कारपेंटर, साबिर मसूदि, वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी विनोद शर्मा, मानसिंह चौहान, मोहम्मद रफीक (रफ्फु), बैजू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।