BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2026, 10:50 am
NEWS : जैन प्रोफेशनल ओलंपिक 2.0 एवं जैन प्रोफेशनल क्रिकेट लीग सीजन- 3 सम्पन्न, मंत्री गौतम दक ने कहा- जैन प्रोफेशनल फोरम खेलों के साथ सेवा कार्यों में भी अग्रणी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जैन प्रोफेशनल फोरम, चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित जैन प्रोफेशनल ओलंपिक 2.0 एवं जैन प्रोफेशनल क्रिकेट लीग (जेपीसीएल) सीजन-3 का समापन समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंत्री गौतम दक ने कहा कि जैन प्रोफेशनल फोरम न केवल खेल गतिविधियों में बल्कि सेवा कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने जैन प्रोफेशनल सेवा कर्ता चौनल का अनावरण करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस 2022 पर आयोजित जेपीसीएल 1.0 के उद्घाटन के पश्चात मात्र तीन वर्षों में फोरम ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वैसा संगठित और सक्रिय मंच उन्होंने पूरे प्रदेश में कहीं और नहीं देखा। मंत्री दक ने जैन प्रोफेशनल ओलंपिक एवं जैन प्रोफेशनल क्रिकेट लीग के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

चित्तौड़गढ़ विक्टर्स ने जीती जेपीसीएल सीजन-3 की ट्रॉफी-
जैन प्रोफेशनल क्रिकेट लीग सीजन-3 का फाइनल मुकाबला चित्तौड़गढ़ विक्टर्स ने 53 रन से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। कड़े मुकाबले में चित्तौड़गढ़ विक्टर्स (कप्तान नीरव दोषी, टीम ओनर रौनक एवं उमेश जैन) ने शुभम डायमंड टीम (टीम ओनर शुभम संपत डांगी, कप्तान यश बाफना) को पराजित किया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज प्रांजल घडोलिया, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अर्पित जैन तथा सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी नितिक्षा जैन रहीं।

अतिथियों एवं समाजजनों की रही गरिमामयी उपस्थिति-
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में महावीर जैन मंडल अध्यक्ष राजेंद्र दोशी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदर्शन रामपुरिया, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना, महावीर जैन मंडल कोषाध्यक्ष नवीन पटवारी, जैन प्रोफेशनल फोरम के संस्थापक एवं महावीर जैन मंडल के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आई.एम. सेठिया, पूर्व अध्यक्ष कमल जैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मुख्य संयोजक मनीष छाजेड़ के निर्देशन में कार्यक्रम के प्रायोजक ओस्तवाल एजुकेशन सोसायटी मंगलवाड़, मिरिक इंफ्राटेक अहमदाबाद, पर्ल हॉस्पिटल (डॉ. अंकितराज मेहता) सहित विभिन्न टीम ओनर्स को अतिथियों द्वारा मोमेंटो प्रदान किए गए।

आभार प्रदर्शन-
जैन प्रोफेशनल क्रिकेट लीग 3.0, ओलंपिक 2.0 एवं जूनियर जेपीसीएल 1.0 के मुख्य संयोजक जितेश रांका ने पुरस्कार वितरण समारोह के अंत में सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अंपायर, निर्णायकों एवं आयोजन सहयोगियों को भी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE