चित्तौड़गढ़। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चित्तौड़गढ़ जिले के निकटवर्ती ग्राम बिलोदा में तीन दिवसीय छठी मेवाड़-मालवा जाट समाज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ।
किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार, 2 फरवरी को प्रतियोगिता का उद्घाटन मेवाड़-मालवा जाट समाज अध्यक्ष अशोक जाट के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जाट विकास संस्था चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष रामरतन जाट ने की।
इस अवसर पर संरक्षक त्रिलोकचंद्र जाट, सचिव रामलाल जाट, जीएसएस अध्यक्ष लालसिंह राठी, पूर्व अध्यक्ष ओंकारलाल जाट, पंचायत समिति सदस्य अविनाश जाट, वॉलीबॉल संघ सचिव लालसिंह उड़ी, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष धर्मसिंह जाट, भूमि विकास बैंक सदस्य मोहनसिंह जाट, रामप्रसाद जाट एवं वार्ड पंच शंकरलाल जाट सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
रामस्वरूप जाट ने बताया कि प्रतियोगिता में मेवाड़-मालवा क्षेत्र से जाट समाज की कुल 30 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जालमपुरा एवं सीताराम जी का खेड़ा टीमों के बीच खेला गया, जिसमें जालमपुरा टीम ने विजय प्राप्त की। तीन दिवसीय यह खेल प्रतियोगिता बुधवार, 4 फरवरी को फाइनल मुकाबले एवं पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न होगी। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों एवं दर्शकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।