BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2026, 3:09 pm
KHABAR : पिपलिया मंडी ने जीता फाइनल, मंदसौर को हराया, टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, 350 खिलाड़ियों ने लिया भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। पशुपतिनाथ एमएमसी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित 8 दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 350 युवा खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट 8 फरवरी से 16 फरवरी तक चला, जबकि 17 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें शामगढ़, बेलारी, लदुना, सीतामऊ, पिपलिया मंडी सहित मंदसौर जिले की प्रमुख टीमों ने हिस्सा लिया।

फाइनल मुकाबला-
फाइनल मैच मंदसौर और पिपलिया मंडी की टीमों के बीच खेला गया। पिपलिया मंडी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 81 रन बनाए। जवाब में मंदसौर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 60 रन ही बना सकी। इस तरह पिपलिया मंडी ने 20 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।

पुरस्कार वितरण-
विनय नेकाड़ी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बॉलर और फाइनल के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं सूर्यदेव सिंह को बेस्ट बैट्समैन और साहिल माली को बेस्ट फील्डर चुना गया।

गणमान्यजनों की उपस्थिति-
फाइनल मुकाबले में सीआईडी अधिकारी विकास मालवीय एवं उप निरीक्षक नितिन कुमावत सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने बताया कि इस सफल आयोजन से जिले के युवाओं में खेल के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा मिला है। भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE