BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2026, 12:23 pm
BIG NEWS : चेटीचंड्र पर क्रिकेट का महाकुंभ, दशहरा मैदान में गूंजा सिंधी प्रीमियर लीग का शंखनाद, चौकों-छक्कों की बरसात से हुआ भव्य आगाज़, छह टीमों के बीच चार दिन चलेगा रोमांच, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। चेटीचंड्र पर्व की उल्लासपूर्ण बेला में पूज्य सिंधी पंचायत नीमच के तत्वावधान में लालसांई क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ गुरुवार को शहर के दशहरा मैदान पर हुआ। उद्घाटन के साथ ही मैदान पर खेल भावना, उत्साह और रोमांच का माहौल देखने को मिला।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सिंधी यूथ और सिंधी पैंथर्स के बीच खेला गया, जिसे देखने बड़ी संख्या में समाजजन और क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं। 26, 27 और 28 फरवरी को ग्रुप मैच खेले जाएंगे, जबकि 1 मार्च को सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले आयोजित होंगे।

प्रतिदिन तीन मैच खेले जाएंगे। प्रत्येक मैच 10-10 ओवर का होगा, जिससे दर्शकों को तेज और रोमांचक क्रिकेट का भरपूर आनंद मिलेगा।

विजेता टीम को 31,000 रुपए नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 15,000 रुपए नकद प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।

दशहरा मैदान पर आगामी दिनों में चौकों-छक्कों की गूंज और क्रिकेट का रोमांच चरम पर रहने की उम्मीद है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE