देवास राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अन्तर्गत जिले में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिला पंचायत देवास द्वारा एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में जनपद पंचायत देवास, सोनकच्छ, टोंकखुर्द, बागली, कन्नौद एवं खातेगांव क्षेत्रों से बालक-बालिका वर्ग की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में खातेगांव जनपद पंचायत क्षेत्र की बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने प्रथम पुरूस्कार प्राप्त किया। बालक वर्ग में जनपद पंचायत बागली की टीम ने द्वितीय स्थान एवं जनपद पंचायत देवास क्षेत्र की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान जनपद पंचायत कन्नौद एवं तृतीय स्थान जनपद पंचायत बागली की टीम ने प्राप्त किया। विजेता बालिका एवं बालक टीम को प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 05 हजार 500 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार 02 हजार 500 रुपए का दिया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं पुरस्कार वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया के मुख्य आतिथ्य तथा ज्योति शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि सालगराम मालवीय, रूपसिंह धाकड़, बहादुरसिंह सैंधव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस.एस.सिंह, जिला खेल अधिकारी सेना गाडरिया, युवा समन्वयक खेल विभाग जावेद पठान, जिला प्रबंधक आर.जी.एस.ए. जिला पंचायत विरेन्द्र लौवंशी, जिला पंचायत एवं खेल विभाग का स्टॉफ उपस्थित था। कार्यक्रम का सफल संचालन नीलम रावलानी एवं यशवंत डोगरा द्वारा किया गया।