BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2026, 6:27 pm
KHABAR : मंदसौर के हॉकी खिलाड़ी वैभव खुशालानी का ईस्टर्न रेलवे में चयन, ईष्ट मित्रों व परिजनों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा द्वारा बताया गया कि मंदसौर जिले के होनहार हॉकी खिलाड़ी वैभव खुशालानी का चयन स्पोर्ट्स कोटे के तहत ईस्टर्न रेलवे कोलकाता में हो गया है। यह उपलब्धि कई चरणों की ट्रायल और चयन प्रक्रिया से गुजरने के बाद प्राप्त हुई है। अब वैभव ईस्टर्न रेलवे की टीम से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलते हुए नजर आएंगे। 

उन्होंने बताया कि वैभव देशभर की विभिन्न हॉकी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई पदक अपने नाम कर चुके हैं और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं। वैभव ने हॉकी की शुरुआत कक्षा 6वीं में मंदसौर के दशपुर विद्यालय से की थी। यहीं से उन्होंने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया। वैभव ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मंदसौर के हॉकी फीडर सेंटर तथा केंद्र सरकार द्वारा संचालित खेलो ईंडिया सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त किया और लंबे समय तक इसके नियमित सदस्य रहे। इसके बाद वैभव का चयन गुजरात और मध्यप्रदेश दोनों हॉकी अकादमियों के लिए हुआ, लेकिन उन्होंने मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित पुरुष हॉकी अकादमी, भोपाल में प्रशिक्षण लेना उचित समझा। वहीं से उन्होंने देश की लगभग सभी प्रमुख हॉकी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक अर्जित किए। रेलवे में चयन से पहले वैभव युनियन बैंक ऑफ ईंडिया की ओर से स्टाइपेंड नियम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे थे। वैभव की इस सफलता में उनके माता-पिता का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके पिता शंकर खुशालानी मंदसौर के अभिनंदन क्षेत्र में चाय व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद बेटे को आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE