BREAKING NEWS
BIG NEWS : आत्महत्या या कुछ और? नीमच जिले के ग्राम.. <<     गुना में छात्रों के समर्थन में सिविल सोसायटी.. <<     गुप्त नवरात्रि पर मां विंध्यवासिनी धाम के.. <<     KHABAR : इंद्र देव की आराधना में उमड़ा रैगर समाज,.. <<     BIG NEWS : पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी समर्थकों को.. <<     KHABAR : विनय कुमार बामने को दी जन्मदिन की.. <<     KHABAR : जिला प्रशासन की पहल रंग लाई, अनाथ बालिका.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से उजड़ रहे खेत,.. <<     BIG REPORT : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न,.. <<     खरगोन में 25 साल पुराने फुटकर दुकानदारों पर.. <<     KHABAR : 21वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, नीट.. <<     KHABAR : स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से किसानों की.. <<     कालापीपल के खोकराकलाँ में सरस्वती शिशु.. <<     KHABAR : दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में गुना.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्रि में जयकारों से गूंजा मां.. <<     खरगोन में छात्रों का हल्लाबोल, शिक्षा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2026, 1:42 pm
KHABAR : होली पर्व पर ग्वालटोली के लाल घाटी मैदान में हुआ भव्य दंगल, कई पहलवानों ने जीते खिताब, श्री चंद्रवंशी ग्वाला समाज के तत्वावधान में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पीयूष ग्वाला ने जीता ‘केसरी’ खिताब, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। होली पर्व के उपलक्ष्य में ग्वालटोली स्थित लाल घाटी मैदान पर विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। श्री चंद्रवंशी ग्वाला समाज के तत्वावधान में आयोजित इस पारंपरिक दंगल में नीमच सहित आसपास के अखाड़ों के पहलवानों ने दमखम और दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया।

समाज के पटेल धन्नालाल ने बताया कि प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक मुकाबला ‘केसरी’ खिताब के लिए हुआ, जिसमें पीयूष ग्वाला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। वहीं भरत पटेल उपविजेता रहे।

अन्य मुकाबलों में विभिन्न भार वर्गों में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। 0-25 किलोग्राम वर्ग में आकाश चौहान विजेता और अंशुल (गंगादीन अखाड़ा) उपविजेता रहे। 25-30 किलो वर्ग में युवराज ने जीत दर्ज की। 30-35 किलो वर्ग में प्रतापगढ़ के गजेंद्र विजेता रहे, जबकि वंश ग्वाला और मोहित यादव उपविजेता रहे।

35-40 किलो वर्ग में गंगादीन अखाड़ा के सुभाष ने जीत हासिल की और नरसिंह घाट अखाड़ा के दीपेश ग्वाला उपविजेता रहे। 40-45 किलो वर्ग में गज्जू ग्वाला विजेता और लोकेश मीणा (प्रतापगढ़) उपविजेता रहे।

45-50 किलो वर्ग में सत्येंद्र ने अरुण को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। 50-55 किलो वर्ग में धीरज ग्वाला विजेता और अमन ग्वाला उपविजेता रहे। वहीं 55-60 किलो वर्ग में यशवंत पवार ने उमेश (गंगादीन अखाड़ा) को हराकर जीत हासिल की।

अंत में विजेता पहलवानों को समाज के वरिष्ठजनों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी और समाजजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE