मनासा। जाट पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चडोल के जंगल में गुरुवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली। घटना की जानकारी मिलते ही जाट चौकी प्रभारी शिशुपाल सिंह गौड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मौका पंचनामा बनाकर शव को शिनाख्त हेतु रतनगढ़ अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया था।
जाट पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक लाकाराम पिता मिश्रीलाल रेबारी उम्र 60 वर्ष निवासी बाला की ढाणी जिला पाली राजस्थान के रूप मे हुई। जिसका शुक्रवार रतनगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपूर्द कर दिया गया व पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।