BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2025, 10:56 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की शुंभूपुरा थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब तस्कर निकला कार से तो खाकी को लगी भनक, फिर जैसे ही घेराबंदी कर किया रूकने का इशारा, बड़ी मात्रा में ले जा रहा था माल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शंभूपुरा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा, एक मेगजीन और दो जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने गाड़ी और अवैध सामान जब्त कर ली है।


नाकाबंदी के दौरान दिखी संदिग्ध कार
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी रामलाल और पुलिस टीम ने घटियावली खेड़ा से गढ़वाड़ा की ओर जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान गढ़वाड़ा की तरफ से एक काली कार आती दिखी।


कार ड्राइवर ने तोड़ी नाकाबंदी, जंगल में भागे तस्कर
पुलिस ने जब कार को रुकने का इशारा किया, तो ड्राइवर ने नाकाबंदी तोड़ते हुए केलझर की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर ओवरटेक करते हुए कार को रुकवाया, लेकिन कार रुकते ही ड्राइवर और उसके साथ बैठा व्यक्ति कार छोड़ जंगल की तरफ भाग गए। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।


323 किलो 728 ग्राम डोडाचूरा बरामद
पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 17 काले प्लास्टिक के कट्टों में कुल 323 किलो 728 ग्राम अवैध डोडाचूरा मिला। इसके अलावा कार के डैशबोर्ड से एक काले रंग की मेगजीन और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए।


एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने कार, डोडाचूरा, मेगजीन और जिंदा कारतूस को जब्त कर लिया है। शंभूपुरा थाने में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE