BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2024, 5:18 pm
BIG NEWS : नीमच में सब जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैम्पियनशिप स्पर्धा सितंबर में, युवा समाजसेवी अरुल अशोक गंगानगर ने उठाया प्रतियोगिता का बीड़ा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सामाजिक, पारमार्थिक और धार्मिक आयोजनों के कुशल संचालन में प्रमुख निभाने वाले अंचल के युवा समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा गंगानगर ने अब खेल गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करने का बीड़ा उठाया है। फुटबॉल का मिनी ब्राजील कहलाने वाले नीमच में आगामी सितंबर माह में सब जूनियर गर्ल्स फुटबॉल नेशनल चौम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन अरोरा के नेतृत्व में होने जा रहा है। मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ और जिला फुटबॉल संघ नीमच के तत्वावधान में फाइट आफ नाइट मिक्स्ड मार्शल एकेडमी व साक्षी सुरक्षा फाउण्डेशन के सहयोग से 8 से 17 सितंबर तक ये स्पर्धा आयोजित की जा रही है। 

जिला फुटबॉल संघ के सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि फुटबॉल के प्रति बालिकाओं में अभिरुचि जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित इस राष्ट्रीय स्पर्धा को लेकर युवा समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा गंगानगर ने अपूर्व उत्साह दिखाते हुए आयोजन को भव्यता देने हेतु प्रेरित किया और अगले माह ये स्पर्धा होने जा रही है। शर्मा ने बताया कि सब जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चौम्पियनशिप में देश के 15 राज्यों की टीमें शामिल होकर नीमच के फुटबॉल प्रेमियों को रोमांचित करेंगी। अखिल भारतीय फुटबॉल संघ के तीन सदस्यीय दल ने 11 अगस्त को नीमच का दौरा कर इस राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। स्वीकृति के बाद से ही स्पर्धा को भव्य स्वरूप देने अरुल अरोरा के नेतृत्व में जिला फुटबॉल संघ ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। शर्मा ने बताया कि इस फुटबॉल स्पर्धा के लिए राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम सहित सीआरपीएफ व नगर के अन्य खेल मैदानों को तैयार किया जा रहा है। 

उल्लेखनीय है कि युवा समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा गंगानगर के ऊर्जावान नेतृत्व में नीमच में पूर्व में नेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट  स्पर्धा और हाल ही में राज्य स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा चुका है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE