BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2024, 4:55 pm
KHABAR : राज्यस्तरीय अंतर्विद्यालयीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, कल से उज्जैन संभाग के 480 खिलाड़ी और 120 ऑफिशियल्स भाग लेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। 23 से 25 अगस्त 2024 तक होने वाली राज्य स्तरीय अंतर्विद्यालयीन कबड्डी 17 वर्ष का बालक-बालिका कीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 अगस्त 2024,शुक्रवार सायं 5ः00 बजे तुकोजीराव पवार इंडोर स्टेडियम, भोपाल चौराहा देवास पर सम्पन्न होगा।


प्रतियोगिता संयोजक विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन महेन्द्रसिंह सोलंकी सांसद देवास-शाजापुर, राजीव खण्डेलवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा देवास, राजेश यादव पूर्व अध्यक्ष देवास विकास प्राधिकरण, रायसिंह सेंधव पूर्व अध्यक्ष म.प्र.पाठ्य पुस्तक निगम, ऋषव गुप्ता कलेक्टर, संपत उपाघ्याय पुलिस अधीक्षक के सम्मानीय आतिथ्य में संपन्न होगा। जिला क्रीडा अधिकारी अभिमन्यु यादव ने बताया कि प्रतियोगिता जिला शिक्षा अधिकारी हरिसिंह भारतीय के मार्गदर्शन में की जा रही है।


प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 संभागों आदिवासी विकास, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, शहडोल, उज्जैन संभाग के 480 खिलाड़ी एवं 120 ऑफिशियल्स भाग लेंगे। खिलाडियों के आवास की व्यवस्था नगर की मण्डी व्यापारी धर्मशाला, सेन समाज धर्मशाला तथा शासकीय चिमणाबाई होस्टल देवास में की गई है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE