BREAKING NEWS
NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2025, 7:40 pm
BIG NEWS : 63.930 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफतार, निशान मैग्नेट कार जब्त, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अवैध मादक पदार्थों के विरूद्व जिला स्पेशल टीम व थाना निम्बाहेडा सदर ने कार्यवाही करते हुए 63.930 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफतार कर तस्करी में प्रयुक्त निशान मैग्नेट कार को जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त परिवहन एंव भण्डारण करने वालो के खिलाफ कार्यवाही के दिए गए निदेर्शाे के तहत ए.एस.पी सरिता सिह एवं डी.एस.पी निम्बाहेडा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में मुंशी मोहम्मद उ.नि. मय जाप्ता द्वारा गुरूवार को निमच चित्तौडगढ हाईवे पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से एक निशान मेंगनेट कार आती हुई नजर आयी। जिसको चौक करने हेतु पुलिस जाप्ता द्वारा कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कार की गति बढा नाकाबंदी पोईन्ट से आगे निकल कर भागने का प्रयास किया, जिस पर नाकाबंदी हेतु लगाये गये बैरियर को उक्त कार के आगे खिसकाया जाकर कार को रोका गया। जो संदिग्ध होने पर पुलिस जाप्ता द्वारा नियमानुसार तलाशी ली गई तो कार के पिछे वाली सीट व डिग्गी में काले रंग के प्लास्टिक के 03 कटटो में डुडा चुरा भरा हुआ मिला। जिसका वजन करने पर कुल 63.930 किलोग्राम हुआ। जिसको जब्त कर अवैध अफीम डोडा चुरा का परिवहन करने वाले कार चालक जोधपुर जिले के विष्णु नगर थाना लुणी निवासी 26 वर्षीय कैलाश पुत्र लाडुराम बिशनोई को मौके से डोडा चुरा परिवहन करने के आरोप में गिरफतार किया गया। एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध डोडा चुरा की खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम-
मुशी मोहम्मद उप निरीक्षक, एएसआई नवलराम, कानि. सुर्यभानसिंह, जीवन लाल, नरपालसिंह, इसरार हुसैन, सुरेन्द्रपाल, रणजीत, विक्रम, दिपक व अशोक।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE