BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच से रतलाम तक नशे की खेप पहुंचाने की.. <<     NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2025, 1:48 pm
BIG NEWS : युवती ने लगाया शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप, जिसने की एफआईआर वो हुआ सस्पेंड, अब एसपी से लगाई न्याय की गुहार, पढे़ खबर 

Share On:-

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक युवती न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं। दरअसल मामला टीकमगढ़ जिले का है, जहां एक युवती ने शादी का झांसा देकर युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई नहीं होने से अब पीड़ित ने ैच् से न्याय की गुहार लगाई है।


फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
पीड़िता ने बताया कि, उसकी दोस्ती अंशुल यादव नामक युवक से फेसबुक पर हुई थी। जिसके बाद प्यार हुआ दोनों के बीच महीनों तक प्रेम प्रसंग चला। लेकिन फिर युवक ने किसी और लड़की से शादी कर उसे धोखा दे दिया। जिससे पीड़िता ने अपनी शिकायत देहात थाने में की। शिकायत के आधार पर मामला क़ायम कर विवेचना में लिया गया। पीड़िता न बताया की शिकायत के बाद भी उसे व उसके परिवार को आए दिन धमकियां दी जा रही है। जिसके चलते पीड़िता ने एसपी ऑफिस में शिकायत कर न्याय की गुहाई लगाई है।


बतादें कि, मामले में एफआईआर करने वाले थाना प्रभारी रवि गुप्ता पर हनी ट्रैप के आरोप लगाते हुए सस्पेंड कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, कार्रवाई करने पर उन पर और एक प्रधान आरक्षक को सस्पेंड किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि जब एफआईआर दर्ज हो चुकी थी, तो थाना प्रभारी को निलंबित क्यों किया गया?


आरोपी की गिरफ्तारी मांग और धमकियों के मामले को लेकर पीड़ित ने फिर शिकायत की गई है। अब देखना यह होगा की पीड़ित को न्याय मिलता है या दबंगो की दबंगाई चलती है। फिलहाल यह मामला काफी चर्चा में हैं। जब एफआईआर हो चुकी है, तो थाना प्रभारी को सस्पेंड क्यों किया गया। वहीं अगर मामला हनी ट्रैप का है तो मामले की जांच में देरी क्यों? वहीं एएसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही है। उक्त मामले को लेकर आरोपी पक्ष के परिजनों द्वारा भी एसपी ऑफिस में ज्ञापन दिया जा चुका है कि, अंशुल यादव को झूठे केस में फंसाने की बात कही गई है। अब इसकी सच्चाई कितनी है यह तो जांच की बात ही स्पष्ट होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE