BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2026, 11:24 am
NEWS : विद्या निकेतन में सप्तशक्ति संगम संवर्धिनी कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं की अंतर्निहित शक्तियों को जागृत करने का संदेश, 70 माताओं ने लिया संकल्प, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, गांधीनगर द्वारा मोहर मगरी में सप्तशक्ति संगम संवर्धिनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता जिला सह-संयोजिका प्रेमलता महंत ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक महिला में सप्त शक्तियाँ अंतर्निहित होती हैं, जिन्हें जागृत करना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संस्कारवान बालक एवं श्रेष्ठ भावी पीढ़ी के निर्माण में माँ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमें देश व समाज के हित में सोचने वाली युवा पीढ़ी का निर्माण करना है तथा पर्यावरण संरक्षण का दायित्व निभाना चाहिए।

कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए ललिता खंडेलवाल ने बताया कि विद्या भारती द्वारा समाज की मातृशक्ति को जागृत करने के उद्देश्य से देशभर में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में पंच परिवर्तन का संकल्प लिया जा रहा है। उन्होंने बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालय में आयोजित होने वाले विद्यारंभ संस्कार की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम में महारानी पद्मिनी संस्कार केंद्र एवं महाराणा प्रताप सरस्वती संस्कार केंद्र की संचालिका रीना लोहार तथा विष्णु दीदी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन माया शर्मा ने किया। अतिथियों का स्वागत-सम्मान निर्मला शर्मा एवं प्रीति व्यास ने किया, जबकि आभार ममता राठौड़ ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर अनीता मेवाड़ा ने वीरांगनाओं की जीवनी से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनके सही उत्तर देने वाली माताओं-बहनों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में 70 माताओं-बहनों ने सहभागिता की तथा बस्ती को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE