BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2026, 7:43 pm
NEWS : एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण के लिए सांसद सीपी जोशी को सौंपा ज्ञापन, सामूहिक अवकाश के कारण विभाग के कई कार्यक्रम हुए प्रभावित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में कई वर्षों से संविदा पर कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारी सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। सामूहिक अवकाश के कारण विभाग के चल रहे कई कार्यक्रम प्रभावित हुए।

एनएचएम मैनेजमेंट संवर्ग के अध्यक्ष राहुल जैन ने बताया कि राजस्थान में एनएचएम के 4518 पदों के तहत ‘कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022’ लागू होने के बावजूद, पात्र कार्मिकों को नियमितीकरण का लाभ नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि सीएसआर रूल्स आने के बाद कई कर्मचारियों की असामयिक मृत्यु हो चुकी है, जिनको कोई आर्थिक लाभ नहीं मिला। वहीं, नियम लागू होने के 3 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद एक भी एनएचएम प्रबंधकीय संविदा कर्मचारी को नियमित नहीं किया गया।

एनएचएम कर्मचारियों ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा न मिलने के कारण उनमें भारी रोष व्याप्त है। इसके अलावा, चिकित्सा विभाग में होने के बावजूद आरजीएचएस का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।

विवश होकर सभी संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को खंड एवं जिला मुख्यालय पर कार्यरत एनएचएम प्रबंधकीय संवर्ग के कर्मचारियों के साथ मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उनकी मांगों को 5 दिन में पूरा करने का अनुरोध किया गया है, अन्यथा राज्यव्यापी आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान राजाराम जाट, खुशवंत कुमार हिण्डोनिया, नारायण बुनकर, राजेश अजमेरा, शंकर वैष्णव, राकेश शर्मा, अनिल सैनी सहित कई अधिकारी और संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE