BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2026, 7:24 pm
NEWS : प्रतापगढ़ जिले के पीलू क्षेत्र में आबादी भूमि पट्टे और चारागाह अतिक्रमण हटाने की मांग, सामाजिक और जनहित मुद्दों पर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर

Share On:-

प्रतापगढ़। पीलू क्षेत्र से जुड़े सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों को लेकर गुरुवार को जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में घुमंतु जाति के परिवारों को आबादी भूमि का पट्टा दिलाने, चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और सामाजिक संस्थानों के संचालन के लिए स्थायी भूखंड उपलब्ध कराने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत पीलू क्षेत्र के घुमंतु जाति (बंजारा समाज) के परिवार पिछले लगभग 50 वर्षों से चरनोट भूमि पर निवासरत हैं। वर्तमान में उक्त भूमि पर 250 से 300 कच्चे और पक्के मकान बने हुए हैं। राजस्थान सरकार द्वारा घुमंतु जाति के परिवारों को पट्टे देने के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। ऐसे में खसरा संख्या 1154 एवं 1156 की भूमि को आबादी भूमि घोषित कर, परिवारों को जहां यथावत निवास है, वहीं पट्टे प्रदान करने की मांग की गई।

ज्ञापन में सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए स्थायी भूखंड परिसर उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया।

दूसरे ज्ञापन में ग्राम पंचायत पीलू की चारागाह भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा उठाया गया। ज्ञापन में कहा गया कि कुछ लोगों ने चारागाह भूमि पर पक्के निर्माण कर कब्जा कर लिया है, जिससे पशुओं के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो रही है और विवाद की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन से चारागाह भूमि को शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE