BREAKING NEWS
BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2026, 7:11 pm
NEWS : झुलेलाल प्रीमियर लीग में झुलेलाल टाइटंस बनी विजेता, दो दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन, 10 टीमों ने लिया भाग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चेटीचंड महोत्सव के तहत पूज्य सिंधी पंचायत एवं झुलेलाल युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित झुलेलाल प्रीमियर लीग-4 रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ।

समिति अध्यक्ष जैकी आहुजा एवं उपाध्यक्ष रवि मलानी ने बताया कि इमेजिका टर्फ पर आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच झुलेलाल फायर-8 और झुलेलाल टाइटंस के बीच खेला गया, जिसमें टाइटंस टीम विजेता रही।

विजेता टीम के कप्तान हर्ष कृपलानी को ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम के कप्तान कुणाल मामनानी को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजक मंडल के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों की क्रिकेट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष कमलेश खटवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दौलत दासानी एवं सचिव योगेश भोजवानी ने भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

फाइनल मैच के दौरान समाज के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE