BREAKING NEWS
BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2026, 5:26 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में गर्ग समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, सांसद सीपी जोशी ने कहा- खेलों से बढ़ता है अनुशासन और एकता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गर्ग ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित गर्ग प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ इंदिरा गांधी स्टेडियम में समारोहपूर्वक किया गया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद ने कहा कि खेल केवल जीवन में आगे बढ़ने का माध्यम ही नहीं है, बल्कि इससे समाज में एकता, अनुशासन और संस्कारों का निर्माण भी होता है।

समारोह की अध्यक्षता विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गर्ग समाज द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय पहल है, इससे युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है तथा समाज में आपसी भाईचारा भी बढ़ता है।

इस अवसर पर गर्ग ब्राह्मण समाज सामूहिक विवाह संस्थान के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश गर्ग के अनुरोध पर सांसद एवं विधायक ने छात्रावास निर्माण हेतु भूखंड उपलब्ध कराने के संबंध में यूआईटी आयुक्त एवं नगर परिषद को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

आयोजन समिति के विशाल, विकास, दिनेश नगरी, दिनेश माजावत, पंकज एवं अर्थव ने बताया कि प्रतियोगिता 20 से 22 मार्च तक आयोजित की जा रही है, जिसमें भीलवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद तथा चित्तौड़गढ़ जिले की कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं।

कार्यक्रम में समाज के सचिव गोपाल कांकरवा, राधेश्याम, अशोक, कैलाश, श्यामलाल सांवलिया, घनश्याम, गणेश, हीरालाल, फूलचंद, सूरज सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

आयोजन समिति द्वारा सभी टीमों के लिए आवास, अल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था के साथ आकर्षक नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी भी रखी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE