रतलाम। खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग ऑल इंडिया नेशनल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के छोटे से गांव सरसी प्रतिभा खिलाड़ी मुक्ता खारोल पिता चंद्रशेखर जी खारोल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। शिवानी चौहान पिता प्रकाश जी चौहान ने भी अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया यह प्रतियोगिता 26 से 29 मार्च तक चेन्नई स्थित विनायका मिशन रिसर्च फाउंडेशन में आयोजित की गई।
भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स से मान्यता प्राप्त स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं वाको इंडिया के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 800 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में म्यूजिकल फॉर्म, पॉइंट फाइट, लाइट कॉन्टैक्ट और लो किक जैसे चार इवेंट शामिल किए गए थे।
रतलाम जिले से मुक्ता खारोल और शिवानी चौहान ने मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। कोच जितेंद्र राठौड़ के अनुसार, एमेच्योर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश की ओर से कुल 37 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें रतलाम के दो खिलाड़ी शामिल थे।
मुक्ता खारोल ने लाइट कॉन्टैक्ट के -32 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर एमेच्योर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष विनोद सोंडवाल, सचिव आशुतोष दाधीच तथा एमेच्योर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ रतलाम के अध्यक्ष शुभम तालोदिया और उपाध्यक्ष शुभम खराड़ी, शेख शरीफ उद्दीन, शिवरादित्य सिंह आकांक्षा यादव, पायल योगी आदि ने खिलाड़ीयो शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम के कोच के रूप में अंबुज सिंह बघेल, निकेश पद्माकर और अभिषेक राठौर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, जितेंद्र राठौड़ और मीनाक्षी चव्हाण ने रेफरी के रूप में अपनी सेवाएं दीं।