चित्तौड़गढ़। मातेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित पांचवीं रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता “चित्तौड़ प्रीमियर लीग” का उद्घाटन 6 अप्रैल की शाम को होगा।
प्रतियोगिता सहसंयोजक भेरूलाल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन से जुड़े लविश मूंदड़ा के अनुसार मध्यप्रदेश, मुंबई, गुजरात, दिल्ली, उत्तरप्रदेश एवं राजस्थान के टेनिस बॉल क्रिकेट के खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे।
सहसंयोजक अमन गौड़ ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में अब तक की सर्वाधिक पुरस्कार राशि रखी गई है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संपूर्ण प्रतियोगिता का संचालन प्रशांत चौधरी के निर्देशन में किया जाएगा।
खेल प्रेमियों और दर्शकों के लिए भी विशेष इनाम रखे गए हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति में भेरू शर्मा, पिंटू शर्मा, मुकेश सेन, सतीश मराठा, राजकुमार सुहालका, एकलव्य शर्मा, मनीष जैन सहित कई सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।