चित्तौड़गढ़। जयपुर में 6 अप्रैल को आयोजित अंडर-20 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 74 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए बालाजी प्रशिक्षण संस्थान, चित्तौड़गढ़ के पहलवान राहुल गुर्जर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
व्यायामशाला के सचिव कमलेश गुर्जर ने बताया कि राहुल गुर्जर ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की और जिले का नाम गौरवान्वित किया।
उन्होंने बताया कि राहुल इससे पूर्व भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं तथा राज्य स्तर पर कई पदक अपने नाम कर चुके हैं।
राहुल गुर्जर की इस उपलब्धि पर चित्तौड़गढ़ में व्यायामशाला के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अन्य पहलवानों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।