चित्तौड़गढ़। मातेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित पाँचवी रात्रिकालीन चित्तौड़गढ़ प्रीमियम लीग का उद्घाटन सोमवार महाराणा प्रताप कॉलेज ग्राउंड में को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
प्रतियोगिता सहसंयोजक अमन गौड़ ने बताया की उद्घाटन सत्र में अतिथियों द्वारा अंबे माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। अतिथियों का भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
राष्ट्रगान से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय लिया गया तथा टी-शर्ट व ट्रॉफी का अनावरण किया। पहले दिन 3 मैच खेले गए। दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुँची है, जिसमें एक मैच बहुत ही रोमांचक मुकाबले से हुआ खेले गए पहले मैच में सोहन क्लब ने जेआर सी टीम को 9 विकेट से हराया। जेआरसी टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 66 रन बनाये सर्वाधिक रोहित जाट ने 40 रन बनाए सोहन क्लब की और से रोहित ने 4 विकेट लिए मेन ऑफ द मैच रोहित जाट रहे दूसरे मैच में एम एन सी सी ने जेआरसी टीम को 47 रनो से हराया तीसरे और अंतिम मुकाबले में एमएन सीसी ने रोमांचक मुकाबले में सोहन क्लब को 5 रन से हराकर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया।
मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, जीत हार तो चलती रहती है। एक टीम जीतती है तो दूसरी हारती हैं। जो टीम जीती है उसको घमंड नहीं करना चाहिए और जो हारती है उसे सबक़ लेकर और बढ़िया तैयारी करनी चाहिए। समाज सेवी लविस मूंदडा ने कहा की बहुत ही शानदार कार्यक्रम है। आने वाले समय में इस कार्यक्रम को और भव्य बनाएंगे।
समिति के संरक्षक मुकेश नाहटा ने बताया कि समिति क्रिकेट के अलावा भी कई सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम जैसे लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करना, रक्तदान करना, पर्यावरण के क्षेत्र में पेड़ पौधे लगाना, गौशाला में गौ सेवा करना आदि धार्मिक कार्यक्रम करती है।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिला महामंत्री अहसान पठान, कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इम्तिहाज़ हुसैन, एनएसयूआई कार्यकारी ज़िलाध्यक्ष संजय राव, एससी मोर्चा प्रदेश सचिव अजय लोठ, शिल्पन साहू, अनिल शेट्टी, रजा शेख, रघुनंदन दुदानी, अभिनव राठी बतौर अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता संयोजक भेरूलाल शर्मा, मुकेश सेन, राजकुमार सुवालका, पिंटू शर्मा, उदय अहीर, मुकेश शर्मा, एकलव्य शर्मा, मनीष जैन, विकास सैनी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।