BREAKING NEWS
KHABAR : जिला प्रशासन की पहल रंग लाई, अनाथ बालिका.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से उजड़ रहे खेत,.. <<     BIG REPORT : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न,.. <<     खरगोन में 25 साल पुराने फुटकर दुकानदारों पर.. <<     KHABAR : 21वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, नीट.. <<     KHABAR : स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से किसानों की.. <<     कालापीपल के खोकराकलाँ में सरस्वती शिशु.. <<     KHABAR : दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में गुना.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्रि में जयकारों से गूंजा मां.. <<     खरगोन में छात्रों का हल्लाबोल, शिक्षा.. <<     उज्जैन में महंगाई की मार, शक्कर के दामों में.. <<     BIG NEWS : जावद के गोरखनाथ आश्रम मामले ने पकड़ा तूल,.. <<     KHABAR : ग्वालियर गुड़ा-गुड़ी रिटेनिंग वॉल हादसा,.. <<     KHABAR : धानुका फैक्ट्री में 200 कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव रद्द,.. <<     KHABAR : कुंभलगढ़ की ऐतिहासिक धरा पर लॉयंस क्लब.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2026, 6:14 pm
NEWS : राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे दिन जारी रहा फुटबॉल का रोमांच, सैनिक स्कूल मैदान पर खेल भावना का उमड़ा ज्वार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के निर्देशानुसार एवं राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के मार्गदर्शन में जिला फुटबॉल संघ चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का मंगलवार सुबह सैनिक स्कूल मैदान,चित्तौड़गढ़ में अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में मैच का आयोजन जारी रहा। चार दिवसीय इस खेल महाकुंभ के दूसरे दिन मैदान खिलाड़ियों के जोश,दर्शकों की तालियों और खेल भावना से सराबोर नजर आया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन अतिथि चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया,  रहे।
आयोजन समिति के संयोजक धर्मेन्द्र सिंह तंवर,फैसल खान, शकील अहमद मंसूरी,शाहिद हुसैन,रफीक खान एवं उनकी टीम ने अतिथियों का मेवाड़ी परंपरा के अनुरूप पगड़ी एवं उपरणा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया। समारोह का सजीव और प्रभावी संचालन शाहिद हुसैन ने किया।
मुकाबलों में दिखा दमखम,टीमों ने दिखाई आक्रामक खेल शैली
प्रतियोगिता के उद्घाटन दिवस पर खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल,आक्रामक रणनीति और शानदार फुटवर्क का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
मैदान क्रमांक 1 पर खेले गए मुकाबले में जोधपुर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जयपुर  को 2-0 से पराजित किया।
झुंझूनु एवं राजसमंद के मध्य खेले गए मुकाबले में झुंझुनु ने 2 गोल से विजय प्राप्त की।
उदयपुर एवं सीकर के मुक़ाबले में उदयपुर ने सीकर को 3-1 से मात दी।
चित्तौड़गढ़ एवं श्री गंगानगर के रोमांचक मुकाबला  .. ने ०-० से जीता।
मैदान क्रमांक 2 पर अजमेर की टीम ने संगठित खेल का परिचय देते हुए पाली  को 1-0 से शिकस्त दी। अलवर एवं भीलवाड़ा  में मध्य खेले गए मैच में भीलवाड़ा ने अलवर को 1-0 से हराया। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने तेज़ पासिंग,सटीक स्ट्राइक और मजबूत डिफेंस के साथ खेल की उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया।
कोटा एवं नागौर के मुक़ाबले में कोटा ने नागौर को 5-0 से हराया।
वही जोधपुर एकेडमी एवं हनुमानगढ़ में मध्य मुक़ाबले में .. विजेता रही।
500 से अधिक खिलाड़ी ले रहे भाग, नेशनल टीम चयन का अवसर
आयोजन समिति के फैसल खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें 500 से अधिक खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस प्रतियोगिता का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि यहीं से चयनित प्रतिभावान खिलाड़ी राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे,जो इसी माह छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय फुटबॉल चौंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।
रेफरी व खेल सहयोगियों की अहम भूमिका
प्रतियोगिता को सफल एवं निष्पक्ष बनाने में रेफरी पैनल की महत्वपूर्ण भूमिका रही,जिसमें कर्मवीर,यशवर्धन,भैरू,अरशद,हरीश भाटी,लोकेश,पवन,महिपाल सिंह,किशन,रिज़वान मंसूरी और अरशद खान अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
साथ ही शारीरिक शिक्षक एवं सहयोगी स्टाफ सुरेश चंद्र नायक,मोहम्मद शकील मंसूरी,जगदीश समदानी,सोहनलाल मेघवाल,राधेश्याम तेली,अख्तर खान,कमलेश कुमार,मोहित दीवान,कमलेंद्र सिंह,कमलेश जाट,गोविंद सिंह एवं मोहम्मद आरिफ मंसूरी भी प्रतियोगिता को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE