BREAKING NEWS
BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2026, 6:05 pm
NEWS : रोमांचक फाइनल में जोधपुर का जलवा, पेनाल्टी शूटआउट में जोधपुर एकेडमी चैंपियन, झुंझुनू की टीम को 4-2 से हराया, सैनिक स्कूल मैदान पर दिखा फुटबॉल का रोमांच, उमड़ी दर्शकों की भीड़, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के निर्देश एवं राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के मार्गदर्शन में जिला फुटबॉल संघ चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

फाइनल मुकाबले में जोधपुर एकेडमी ने झुंझुनू टीम को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हो सका, जिसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि छोटी सादड़ी के पूर्व प्रधान मनोहर लाल आंजना रहे, जबकि अध्यक्षता जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना ने की। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि एवं खेल जगत से जुड़े गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मेवाड़ी परंपरा से हुआ स्वागत-
अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा मेवाड़ी पगड़ी, उपर्णा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह-
मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच का अवसर-
आयोजन समिति के अनुसार चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के आधार पर राजस्थान टीम का चयन किया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

विजेता-उपविजेता टीमों का सम्मान-
समापन समारोह में विजेता जोधपुर एकेडमी एवं उपविजेता झुंझुनू टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। दर्शकों ने तालियों की गूंज से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

रेफरी व स्टाफ का योगदान सराहनीय-
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रेफरी पैनल एवं सहयोगी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके प्रयासों से प्रतियोगिता निष्पक्ष और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। समापन समारोह का संचालन शाहिद हुसैन द्वारा किया गया। अंत में जिला फुटबॉल संघ ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी खेलप्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE