BREAKING NEWS
BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2026, 4:15 pm
NEWS : मातेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, एमएफसी ने जीता चित्तौड़ प्रीमियर लीग का महा मुकाबला, मैच देखने के लिए उमड़ी दर्शकों की भीड़, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मातेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एमएफसी ने देशी इलेवन को हराकर खिताब अपने नाम किया।
संयोजक भेरूलाल शर्मा ने बताया की रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी देशी इलेवन की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती झटकों से टीम दबाव में दिखी किंतु देशी इलेवन के मेहमान बल्लेबाजो ने शानदार खेल दिखाते हुए टीम का स्कोर निर्धारित 10 ओवर में 126 रनों तक पहुँचा दिया। देशी इलेवन की तरफ से अरविंद मोर्गन 46 और मलिक बिलाल 60 रनों की शानदार पारी खेली। 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करते उतरी एमएफसी की शुरुवात भी खराब रही, किंतु करण सिंह 51 रन और राहुल सैनी 46 रन की शानदार साझेदारी के कारण टीम ने एक ओवर रहते 127 रनो का लक्ष्य हासिल किया। देशी इलेवन की ख़राब फ़ील्डिंग के चलते उनसे खिताब दूर हो गया। विजेता टीम को एक लाख इक्यावन हज़ार रुपये और उपविजेता टीम को इक्यावन हज़ार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
मुख्य अतिथि गुरुदेव विनोदचंद्र यती, भाजपा जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह सहित अध्यक्ष सत्यनारायण विजयवर्गीय, पुष्पा बांग्लोस के निदेशक लविश मूंदड़ा, संयोजक भेरूलाल शर्मा, सह संयोजक अमन गौड़, कोषाध्यक्ष मुकेश सेन, उपाध्यक्ष राजकुमार सुवालका, सचिव प्रशांत चौधरी, एकलव्य शर्मा, उदय अहीर, मुकेश शर्मा, लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे जिनका सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि हर्षवर्धन सिंह ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE