BREAKING NEWS
BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2026, 3:37 pm
KHABAR : मंदसौर की बेटी शालिनी का सब जूनियर एशिया कप की तैयारी के लिए इंडिया कैंप में चयन, जिले में हर्ष की लहर, ईष्ट मित्रों व परिचितों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के लिए गर्व की बात है कि प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी शालिनी सिंह का चयन सब-जूनियर एशिया कप की तैयारी हेतु इंडिया कैंप के लिए हुआ है। यह चयन उनके हालिया राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

हॉकी मंदसौर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया एवं सचिव अविनाश उपाध्याय ने बताया कि झारखंड में आयोजित सब-जूनियर राष्ट्रीय चौंपियनशिप में मध्य प्रदेश टीम ने रजत पदक प्राप्त किया, जिसमें शालिनी ने शानदार प्रदर्शन किया।

शालिनी ने हॉकी की शुरुआत कक्षा 5वीं में सेंट थॉमस विद्यालय से की थी। अब उन्हें 7 मई से इंडिया कैंप में शामिल होना है।

जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा के अनुसार, शालिनी हॉकी फीडर सेंटर एवं खेलो इंडिया सेंटर मंदसौर की नियमित खिलाड़ी रही हैं। बाद में उनका चयन मध्य प्रदेश शासन की हॉकी अकादमी ग्वालियर में हुआ।

शालिनी के पिता किशोर सिंह (गुड्डू) भी स्वयं हॉकी खिलाड़ी रहे हैं, जिनसे उन्हें प्रेरणा मिली।

उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों एवं खेल अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE