BREAKING NEWS
KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2024, 3:53 pm
KHABAR : साईन्स ओलम्पियाड के विजेता विद्यार्थियों ने बटोरे पुरस्कार, जेआयटी बोरावां में 2 दिवसीय साईन्स ओलम्पियाड का समापन, 455 विद्यार्थी हुए शामिल, पढे़ अबरार पठान की खबर   

Share On:-

खरगोन। जिले के कसरावद के बोरावा में साईन्स ओलम्पियाड़ 2024 के द्वितीय दिवस रविवार 3 मार्च को खरगोन, बड़वानी, धार, झाबुआ, अलीराजपुर जिलों से कक्षा 12 वीं के 455 से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। दो दिवसीय साईन्स ओलम्पियाड़ परीक्षा का मुख्य उद्देश्य तकनीकी शिक्षा के लिए आयोजित की जाने वाली जेईई मेन्स 2024 परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का आत्मविश्वास जागृत कर उन्हें परीक्षा की पूर्व तैयारी एवं जेईई पाठ्यक्रम से अवगत करवाना था। साईन्स ओलम्पियाड के उपरांत विद्यार्थियों से संस्थान के प्राचार्य डॉ. अतुल उपाध्याय एवं डीन डॉ. सुनील सुगंधी द्वारा चर्चा कर उनका मार्गदर्शन किया। आज के परिप्रेक्ष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे की जाए और साथ ही विभिन्न प्रकार की चिंताओं और तनाव से कैसे दूर रहा जाए इसका भी मार्गदर्शन दिया। जेईई मेन्स जैसे प्रतियोगी परीक्षा में प्रश्नपत्र का पैटर्न और उनकी अंकयोजना की जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. उपाध्याय ने सूक्ष्म तैयारी एवं समय प्रबंधन पर विस्तार से विद्यार्थियों को समझाया। डॉ. सुंगंधी ने अपने उद्बोधन में हायर सेकेण्डरी परीक्षा के उपरांत विद्यार्थियों को उनके कॅरियर के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होनें बताया कि गणित विषय अपने आप में परिपूर्ण विषय है जिसके माध्यम से इंजीनियरिंग के साथ ही अनगिनत क्षेत्रों में कॅरियर के विकल्प है। जेईई मेन्स जैसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता उनके कॅरियर को उॅचाई पर ले जा सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE