BREAKING NEWS
KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2024, 11:21 am
KHABAR : निमाड़ का सबसे बड़ा व प्रसिद्ध पर्व गणगौर पर्व की धूम, माता की हुई अगुवाई, निकाला   विशाल जुलुस ढोल ताशे के साथ, पढे़ जय गुप्ता की खबर 

Share On:-

सेगांव। निमाड़ का सबसे बड़ा व प्रसिद्ध त्यौहार गणगौर पर्व धूमधाम से मनाया गया। तीज को माता की अगुवाई की गई। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 10 दिवसीय गणगौर पर्व की धूम है। माता गणगौर को मनाने के लिए लोगों द्वारा तरह-तरह के जतन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार शाम 6 बजे सर्व ब्राह्मण समाज की महिला मंडल ने दूल्हा दुल्हन की वेशभूषा पहनकर समाज की धर्मशाला से लेकर मुख्य मार्ग पर होते हुए देवी श्री लालबाई फूलबाई माताजी मंदिर तक विशाल जुलुस ढोल ताशे के साथ निकाला गया। जुलूस में महिलाएं ढोल ताशे के साथ समूह के साथ नृत्य करते हुए अपने रंग में दिखी इसके बाद लालबाई फूलबाई मंदिर पहुंचकर फूल पाती खेली।


इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज की महिला मंडल की सीमा पाठक,आरती त्रिवेदी,नीतू शर्मा, दीपा तिवारी, अंतिम दुबे, सीमा दुबे, मेघा पाठक, प्रीति मिश्रा, मोना शर्मा, योगिता शर्मा व कई बालिकाएं मौजूद थी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दूल्हा प्रीति धीरज मिश्रा एवं दुल्हन नंदिनी दीपेश शर्मा दिखी जिसे नगर सेगांव के ग्रामीणों ने सराहा गया।


माता जी की बाड़ी पुजा के लिए खुली सुबह से ही श्रध्दालु माताजी की पूजा करने के लिए पहुंचे  11 बजे माताजी की बाड़ी में आसपास के और गांव के सैकड़ो रथ जवारे रूपी माता नगर के पंडित दीपेश शर्मा के घर लेने पहुचे। जहां पर रथों में माताजी रख कर श्रध्दालु अपने अपने घरों में ले गये। इसी कड़ी में दर्शकों के मनोरंजन के लिए तकत सजाया गया। जिसमें आसपास के कई लोगों ने करीब 3 घंटे इस मनोरंजन का मजा लिया गया। नगर में माताजी के रथ दो दिन बोडाये जायेगे। आसपास के बाडियापूरा  कचनारवाडी,कलमपुरा,जिरातपुरा,खोलगाव, के रथ माता जी लेने आये। प्रशासन व्यवस्था में प्रभारी तहसीलदार मुकेश मंचार,पुलिस चौकी प्रभारी भोजराज परमार व्यवस्था में लगे रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE