BREAKING NEWS
NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2024, 7:09 pm
KHABAR : खेल प्रेमियों की नगरी नीमच में बास्केटबॉल भी छू रहा अब नई ऊंचाइयां, इंदौर में हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने झटके कई पदक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। खेल प्रेमियों की नगरी नीमच में बास्केटबॉल भी अब नई ऊंचाइयों को छू रहा है। नीमच से बास्केटबॉल के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उभर कर सामने आ रहे है। हाल ही में इंदौर में हुए टूर्नामेंट में देश के कई राज्यों के 80 टीमों के बीच नीमच की सीनियर गर्ल्स, जूनियर ब्वॉयज और जूनियर गर्ल्स कैटिगरी की बास्केटबॉल टीम ने गोल्ड मेडल हासिल कर शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। नीमच की दिव्यानी गंगवाल और दिव्यल यादव अपने-अपने वर्ग में मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर रहे। दिव्यानी नेशनल मेडलिस्ट भी है। मई में इंदौर में हुई नेशनल चैंपियनशिप में नीमच की खुशीपाल सिंह को नेशनल लेवल के बेस्ट स्कोरर का अवार्ड मिला। उसका सिलेक्शन इंडियन कैंप के लिए हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि खुशीपाल सिंह कतर में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। बेस्ट स्कोरर चुने जाने पर खुशीपाल सिंह को कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी द्वारा 51000 रूपए के नगद पुरस्कार से नवाज़ा। खुशी पाल सिंह मध्यप्रदेश की एकमात्र बास्केटबॉल खिलाड़ी है, जिसे पंख खेल रत्न अवार्ड से गवर्नर हाउस में डॉक्टर मोहन यादव ने 50000 रूपए की राशि प्रदान कर सम्मानित किया। वह खेलो इंडिया मेडलिस्ट भी है। नीमच में बास्केटबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके खिलाड़ी बीएसएफ, सीआरपीएफ और रेलवे की टीमों में खेल रहे हैं और खेल कोटे से नौकरी भी कर रहे है। नीमच के एक खिलाड़ी किर्ति राज सिंह चुंडावत इंडियन कैंप में है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE