गुना। कलेक्टर डॉ सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जिले में 68वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2024 का आयोजन किया जा रहा है। जो 24 सितंबर 2024 तक आयोजित किया जायेगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा गई जानकारी अनुसार आज उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में 68वीं राज्य स्तरीय जूडो 14 एवं 17 वर्ष बालक/बालिका प्रतियोगिता के खेलों के प्रथम दिवस पर विभिन्न संभागों के मध्य आयु वर्ग के प्रतिभागी खिलाड़ियों के मध्य व्हाउट की गई एवं आज प्रतियोगिता में 12 विजेता, 12 उपविजेता एवं 24 खिलाड़ियों द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया जावेगा। प्रथम दिवस के समस्त मैचों के द्वोरान सुनील शर्मा सचिव जिला जूडो संघ एवं संचालनालय से नियुक्त फील्ड आफिसर डीएस धुर्वे के मार्गदर्शन में संचालनालय के आफिशियल्स एवं जिला जूडो संघ से नियुक्त आफिशियल्स के द्वारा प्रतियोगिता में व्हाउट सम्पन्न कराई जा रही है।
मैच के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एवं आयोजन सचिव चन्द्रशेखर सिसौदिया एवं प्राचार्य उत्कृष्ट उमावि एचएन जाटव द्वारा भी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।